Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरें

ऑपरेशन प्रहार: शांति भंग करने पर दो युवक गिरफ्तार


Lok Kesari News
कोटद्वार। 25 अप्रैल 2026

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों पर जनपद पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।
इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को कोटद्वार पुलिस टीम ने कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को सार्वजनिक शांति भंग करते हुए गिरफ्तार किया। दोनों के बीच आपसी विवाद और अनुचित व्यवहार के कारण क्षेत्र में अशांति का माहौल बन रहा था।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।