News

देहरादून में सामूहिक कन्या पूजन, मुख्यमंत्री धामी बोले— बेटियां संस्कृति की सशक्त वाहक

[Lok Kesari News:

देहरादून। 24 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।

कार्यक्रम में 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देने और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी स्वरूप माना गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त बनाती हैं और हमारी परंपराओं की वाहक हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि तथा सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह के लिए 55 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

न्होंने नागरिकों से हर बेटी की रक्षा, शिक्षा और प्रगति का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, छावनी परिषद देहरादून के उपाध्यक्ष विनोद पंवार, विनय गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[