Newsक्राइम न्यूज़टॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

बंद घरों को बनाते थे निशाना, पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

Lok kesari News

देहरादून/रायवाला। 2 भी 2026

आप्रेशन प्रहार के तहत थाना रायवाला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बंद घरों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अज्ञात के तहत मामले दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
लगातार प्रयासों के बाद 30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौहरीमाफी जंगल से सत्यनारायण मंदिर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाँबी टम्टा (25 वर्ष) निवासी श्यामपुर ऋषिकेश तथा जय सिंह कुशवाहा (23 वर्ष) निवासी सम्भल (हाल निवासी सरिता विहार, नई दिल्ली) के रूप में हुई है।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंद घरों की रेकी कर ताले तोड़कर चोरी करते थे। वारदात के बाद तुरंत स्थान बदल लेते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। आरोपियों ने 14 अप्रैल, 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को छिद्दरवाला क्षेत्र में कई बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद वे दिल्ली और हरिद्वार के बीच लगातार ठिकाने बदलते रहे। 29 अप्रैल को श्यामपुर क्षेत्र में चोरी का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सफल नहीं हो सके।
30 अप्रैल को आरोपी फिर से रायवाला क्षेत्र में वारदात की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, बैग व ₹2600 नगद
₹2500 नगद
एसर कंपनी का लैपटॉप व चैकदार कमीज
बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अन्य घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। जनपद पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।