News

महानगर व्यापार मंडल ने गठित की नई यूनिट , विनय क्षोत्रिय अध्यक्ष एवं संजय मेहता महामंत्री निर्वाचित

हरिद्वार/ महानगर व्यापार मंडल ने अपनी इकाई का विस्तार करते हुए ज्वालापुर इकाई का गठन किया। मध्य हरिद्वार स्तिथ होटल में आयोजित कार्यक्रम में नव गठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम से पूर्व हल्द्वानी के व्यापारी प्रकाश पांडे को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। ज़िला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि ज्वालापुर व्यापार मंडल में विनय क्षोत्रिय अध्यक्ष, संजय मेहता महामंत्री, अनिल वर्मा कोषाध्यक्ष, संजय वर्मा, अब्दुल रब, अनूप मेहता उपाध्यक्ष, हेमन्त अरोरा, रजत भार्गव, गौरव गोयल मंत्री और अमित बजाज, राव राशीद, केतन अरोरा, दीपक बाटला, विपिन मितल, राहुल भार्द्वाज को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। उन्होनें कहा की कर्मठ व्यापारियों को व्यापार मंडल में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर तेज़ प्रकाश साहू, प्रीत कमल, राजेश सुखीजा, आकाश भाटी, विभाष मीश्रा, एस एन तिवारी, हिमांशु बहुगुणा, अजय वाधवा, सचिन, अनुज, विनोद गिरी, राहुल चौहान आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.