उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

संदीप कलूड़ा व यश अरोड़ा जिला महासचिव मनोनीत।।

दिनॉंक 7, अक्टूबर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने ज़िला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयों की घोषणा की जिसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से युवक मंगल दल के अध्यक्ष संदीप कलूडा व ऋषिकेश शहर से युवा नेता यश अरोड़ा को ज़िला महासचिव मनोनीत किया ।
नियुक्ति पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व ज़िला प्रभारी राम विशाल देव का आभार व्यक्त किया ।

नवनियुक्त ज़िला महासचिव संदीप कलूडा व यश अरोड़ा ने कहा कि हम पार्टी और संगठन के प्रति हमेशा ईमानदारी से काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जाकर जन जन तक कांग्रेस की नीतियों का पहुँचाने का काम करेंगे ।

आभार जताने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमार,देव बोरा,रोहित नेगी,गब्बर कैन्तुरा,अमन शर्मा आदि मौजूद थे ।