उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

चंद्रेश्वर नगर महिला शक्ति दल द्वारा शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन व धरना

अक्टूबर 7, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर महिला शक्ति दल द्वारा सोशल डिस्टेंसग के साथ निकट चंद्रभागा पुल पर नगर निगम व शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर महिला शक्ति दल के संरक्षक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुख्य वक्ता जयपाल जाटव ने संबोधित करते हुए कहा कि 10 माह पूर्व चंद्रभागा नदी किनारे से श्री भरत मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बसे सैकड़ों परिवारों को नगर निगम व शासन प्रशासन द्वारा एनजीटी के नाम पर जबरन लाठी डंडे के बल पर हटा दिया गया था ।कोरोना महामारी के बावजूद भी हटाए गए परिवारों को विस्थापित नहीं किया गया साथ ही चंद्रभागा नदी में दूसरी ओर बसे लोगों को एक बार भी नहीं हटाया गया ।जाटव ने कहा कि हमारे साथी पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी द्वारा नगर निगम से सूचना के अधिकार के तहत एनजीटी के आदेश की प्रति मांगी गई जो लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई । जो पूरी तरह गलत है ।तथा बगैर आदेश के ही प्राइवेट संस्था की जमीन से 40 वर्ष से बसे लोगों का हटा दिया गया
।आज महिला शक्ति दल ने जो कार्यक्रम किया है वह प्रशंसनीय है क्योंकि उन्होंने ये अपने बच्चों की के भविष्य के लिए किया है ।महिला शक्ति दल की अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि हमारा संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक हमें शासन-प्रशासन विस्थापित नहीं करता ।क्योंकि आज हमारे बच्चों के सर पर छत नहीं है ।करोना महामारी में हम कैसे जीवन यापन कर रहे हैं ये हम ही जानते हैं। धरना प्रदर्शन में रीता देवी, गीता देवी, इंदू देवी, नगीना देवी, पूनम देवी, दौलत देवी, राजकुमारी, सुलेखा देवी, पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी साहनी, कुमकुम साहनी, अशोक विश्वकर्मा, रमेश, राम आदि उपस्थित थे ।