सीएम धामी से मिले भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, ऋषिकेश की समस्याएं रखीं सामने
Lok Kesari News
देहरादून।24 मार्च 2026
भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनके चार वर्षों के सफल कार्यकाल की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संकल्प से समृद्धि तक की यात्रा जनकल्याणकारी नीतियों और धरातलीय कार्यों का जीवंत उदाहरण बनी है।

भेंट के दौरान प्रतीक कालिया ने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरिपुर कलां भाग-दो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से हिंदी, गणित और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों के प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही उन्होंने ऋषिकेश के व्यापारियों के हित में लंबे समय से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना से शहर में जाम और पार्किंग जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
इस दौरान हरिपुर कलां क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मितिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगरान, मोहित शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाड़ी और सुनील जुगरान शामिल थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

