News

ऑपरेशन सत्य अभियान के चलते चेकिंग के दौरान दो युवकों को 10.9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 7 दिसंबर 2020
ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान 10.9 (5.5+5.4) ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त मय स्कूटी संख्या UK14-E-9493 के गिरफ्तार
ऑपरेशन सत्य अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा
मनसा देवी तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी संख्या UK14-E-9493 को रोककर चेक किया तो उसके चालक व पीछे बैठे व्यक्ति के पास 10.9 (5.5+5.4) ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई!


अभियुक्त का नाम पता राजू पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश निवासी भरत मंदिर स्कूल, गली नंबर 5 शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश तथा मोहित पुत्र रंजीत निवासी गली नंबर 5 शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश है
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।