28 अप्रैल के विशेष सत्र को लेकर विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

Lok Kesari News
देहरादून/26 अप्रैल 2026
विधानसभा भवन में आज विधानसभा अध्यक्क्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को प्रस्तावित एक दिवसीय विशेष सत्र के संदर्भ में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान विशेष सत्र की कार्यवाही, समय निर्धारण तथा सदन के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को सत्र के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर विधानसभा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि सदन की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से संचालित हो सके।

