गर्भवती महिला के ऑपरेशन हेतु कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा किया गया तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था
ऋषिकेश / (मिन्हाल हाशिम) 21 सितंबर 2020। आज कोतवाली ऋषिकेश में एक व्यक्ति अनुज कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी सुनीता के ऑपरेशन के लिए रक्त की आवश्यकता के लिए कोतवाली ऋषिकेश में प्रभारी निरीक्षक से संपर्क किया था।प्रभारी निरीक्षक – उच्चाधिकारी गणों को इस विषय में सूचना दी गई है।
पुलिस उप- महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल गर्भवती महिला के लिए रक्त उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया।जिस पर कोतवाली ऋषिकेश के कांस्टेबल मनोज बिष्ट द्वारा स्वेच्छा से गर्भवती महिला के ऑपरेशन के लिए रक्तदान किया गया है, और ऋषिकेश पुलिस द्वारा ब्लड बैंक को पूर्व में किए गए रक्तदान से दो यूनिट ब्लड दिलवाले हो गए। जिससे गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन हुआ और उनके यहाँ पुत्री का जन्म हुआ।
पुलिस द्वारा तत्काल है रक्त की व्यवस्था किए जाने से गर्भवती महिला के परिवार जनों द्वारा ऋषिकेश पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है।



