News

लंबे समय के बाद आखिरकार पौड़ी एवं टिहरी को जोड़ने वाला जानकी पुल बनकर तैयार प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूजा अर्चना कर जनता को किया समर्पित

ऋषिकेश 20 नवंबर 2020
पौड़ी और टिहरी को मिलाने वाले नए पुल जानकी सेतु का उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूजा अर्चना के साथ जनता को समर्पित किया !

इस दौरान उन्होंने बजरंग सेतु का भी निर्माण कराए जाने की घोषणा की है! ज्ञात हो कि 2014 में जानकी सेतु का कार्य पूर्णानंद घाट के समीप शुरू हुआ था! करीब 7 साल लंबे इंतजार के बाद 48 . 85 करोड़ की लागत से बनकर पुल तैयार हुआ जिसकी लंबाई 274 मीटर है! पुल पर दुपहिया एवं चार पहिया वाहन भी आ जा सकते हैं तथा पुल के दोनों और डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़ाई भी दी है जिससे दुपहिया वाहन चल सके साथ ही बीच में पैदल यात्री आ जा सकते हैं! पुल के बनने से स्वर्गाश्रम क्षेत्र का कारोबार भी बढ़ेगा पुल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है! उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनता के उद्धार के लिए कार्य कर रही है ! भाजपा सरकार के कार्यकाल में छोटे-बड़े करीब 250 से अधिक पुलों का लोकार्पण किया गया है! डोबरा चांठी पुल के निर्माण के लिए भी सरकार में अपना वादा पूरा किया! इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की जानकी सेतु के निर्माण से मुनी की रेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा तथा लोगों को आने जाने की सुविधा में इजाफा होगा!

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की बजरंग के बिना भगवान श्रीराम का परिवार अधूरा है इसके लिए बजरंग पुल को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा! जो देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा! प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुल के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को बड़ा फायदा मिलेगा! क्षेत्र की जनता की 14 वर्षों की तपस्या सफल हुई है! यम्केश्वर की विधायक रितु खंडूरी भूषण ने क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ! इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल महापौर अनीता मंमगाई कृषि एवं उत्पादन मंडी के अध्यक्ष विनोद कुकरेती नगर पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती रोशन रतूड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल लोक निर्माण विभाग सचिव आरके सुधांशु अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान मुख्य अभियंता अयाज अहमद प्रमुख अभियंता विभाग अध्यक्ष हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

One thought on “लंबे समय के बाद आखिरकार पौड़ी एवं टिहरी को जोड़ने वाला जानकी पुल बनकर तैयार प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूजा अर्चना कर जनता को किया समर्पित

Comments are closed.