आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम

ऋषिकेश दिनांक 26 अक्टूबर 2020
आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर उन्नत हरित प्रदेश का प्रण लिया। इस अवसर पर पार्टी के ऋषिकेश कोर्डिनेटर दिनेश असवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से जन्मी ये आम आदमी की क्रांति दिल्ली में विकास की नई मिसाल और अब अब उत्तराखंड को नया आयाम देगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रकृति के इस अंधाधुंध दोहन से ही विकास को लिखने की प्रथा कहाँ तक जायज है, उन्होने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तराखंड का विकास प्रकृति के संरक्षण के साथ ही सम्भव है।
इस अवसर पर डॉ राजे नेगी, ज्ञान रावत, गणेश बिजल्वाण, मनोज कोठियाल, मयंक जुगरान, सुनील सेमवाल, अमन नौटियाल मंजू शर्मा, जगदीश कोहली, मयंक भट्ट, अंकित नैथानी, अमित बिश्नोई, शिवा डिसूजा आदि मौजूद थे।
