विद्यालय प्रबंधन समिति के चल रहे प्रशिक्षण का आज हुआ समापन

ऋषिकेश दिनांक 16 दिसंबर 2020। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 7 दिसंबर 2020 को तथा समापन आज 16 दिसंबर 2020 को हुआ! प्रशिक्षण का प्रारंभ व समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल द्वारा किया गया! उक्त प्रशिक्षण में रचना अग्रवाल नोडल अधिकारी रही! इस प्रशिक्षण में नगर क्षेत्र ऋषिकेश के राजकीय प्रा0 वि0 नंबर 1 से नंबर 12 तक के वि0 प0 स0 सचिव, अध्यक्ष सदस्यों ने प्रतिभाग किया।रा0 पू0 मा0 वि0 मनीराम मार्ग रा0 पू0 मा0 वि0 देहरादून मार्ग,रा0 पू0 मा0 वि0 नाभा हाउस ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण स्थल में एम0 टी0 के रूप में विजयलक्ष्मी नैथानी एवं यासिर साबरी रहे। प्रशिक्षण हेतु आह्वान पत्रिका उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई जो कि प्रशिक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

एमटी द्वारा विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। जैसे समग्र शिक्षा विद्यालय प्रबंधन समिति के दायित्व, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल संरक्षण आयोग आदि विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य लाभान्वित हुए।

