कुंभ मेले के दृष्टिगत ऋषिकेश पुलिस ने किया त्रिवेणी घाट में रह रहे साधु तथा बाबाओं का सत्यापन

ऋषिकेश 16 दिसंबर 2020
कुम्भ मेले के दृष्टिगत त्रिवेणीघाट पर रहने वाले साधू/बाबाओं का आज पुलिस ने सत्यापन किया!
अपराध की रोकथाम एवं आगामी कुम्भ मेले को दृष्टिगत रखते हुये त्रिवेणीघाट परिसर में रहने वाले साधू बाबाओं के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सत्यापन के दौरान त्रिवेणीघाट क्षेत्र के निवासरत सभी साधू बाबाओं को घाट परिसर में ही एकतित्र किया गया!

जिनका स्थानीय पुलिस द्वारा आधार कार्ड एवं अन्य आई0डी0 चैक कर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सत्यापन के दौरान 165 साधू बाबाओं का सत्यापन किया गया, जिन्हे इनके मूल पते पर सत्यापन हेतु भेजा जायेगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार आगे भी इसी प्रकार से संदिग्धों के सत्यापन की कार्यवाही की जायेगी ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो की पहचान की जा सके।

