News

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर जोरदार कार्यक्रम कर शुभकामनाएं दी

ऋषिकेश दिनांक 20 दिसंबर 2020 !भारतीय जनता युवा मोर्चा, ऋषिकेश ने प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा प्रकांत कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म उत्सव पर आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर जोरदार कार्यक्रम कर शुभकामनाएं प्रेषित करी हैं।


कार्यक्रम में प्रकांत कुमार ने कहा की बातें कम,काम ज्यादा की सोच को साकार करने वाले,ईमानदार छवि के लिए पूरे देश में विख्यात सादगी की प्रति मूर्ति, अपने कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से प्रदेश को विकास के नित नए आयामों में ले जाने वाले, उत्तराखण्ड के सर्वांगीर्ण विकास के लिए कृतसंकल्पित यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास के कार्य किसी से छिपे नहीं है! कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के किए गए जनता के हित मैं किए गए कार्यों की चर्चा की तथा युवा मोर्चा ने प्रण लिया कि आगामी चुनावी वर्ष 2022 में पुनः त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल,राजू नरसिम्हा, दुर्गेश कुमार, नरेंद्र गौतम,जितेंद्र भूरी व बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।