विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 61वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया-

ऋषिकेश 20 दिसंबर 2020।
विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं के संग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 61वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 61 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित करते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र वासियों की तरफ से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संघ में,संगठन मंत्री, कृषि मंत्री एवं अब मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेवारी का इमानदारी से निर्वहन किया है ! अग्रवाल ने इस दौरान मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मनीष मनवाल, सुधेश कंडवाल, नगर निगम पार्षद जयेश राणा, लव कांबोज, गोपाल सती, राहुल कुमार, सुल्तान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
