महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ऋषिकेश दिनांक 7 जनवरी 2021 ।
महा नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की एक मासिक बैठक प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशन पर महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में एवं जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की उपस्थिति में पूर्ण हुई। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान भी उपस्थित थे। उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा इलेक्शन 2022 के लिए संगठित तौर पर चुनाव लड़ने और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठावान होने के लिए कहा गया । बैठक में कई वक्ताओं ने अपने सुझाव और विचार रखें सभी वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव में आने वाली चुनौतियों से निपट कर चुनाव की साझी रणनीति पर चुनाव विचार रखे।

बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को झूठी और षड्यंत्रकारी सरकार से निपटना है, उसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है । जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया की शहर में या जिले में जो भी कार्यक्रम हो वह प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर या जिला नेतृत्व के आह्वान पर या महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठित रूप से किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से संगठन का झंडा यदि उठाता है और उसका व्यक्तिगत तौर पर लाभ लेता है तो उस पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
बैठक के अंत में महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने पूर्व काबीना मंत्री एवं जिला अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कहा कि माननीय प्रभारी के निर्देशानुसार शीघ्र ही बूथऔर वार्ड स्तर पर कमेटी का गठन शीघ्र करा जाएगा ताकि इसका लाभ वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों को मिल सके।

सभा में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा किसान आंदोलन जो कि 50 दिनों से दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर कड़कड़ाती ठंड और बारिश पर निरंतर चल रहा है के समर्थन में और किसान विरोधी काले कानून के विरोध में सरकार का पुतला फूंका गया।
बैठक में मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, सुधीर राय, जयपाल जाटव,नंदकिशोर जाटव, सहदेव सिंह राठौड़, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन सिंह पवार, प्यारेलाल जुगलान, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, संजय भारद्वाज, पुरंजय भारद्वाज, रुकुम पोखरियाल, मनोहर लाल चावला, राजकुमार तलवार, ललित मोहन मिश्रा, अरविंद जैन, पार्षद मनीष शर्मा, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पवार, राकेश मियां, विजयलक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, अमित पाल, कमला शर्मा, सुधा सैनी, वीरेंद्र सहवाग, हरिराम वर्मा, धीरज डोभाल, प्रवीण गर्ग, जित्तू मुखर्जी, जितेंद्र यादव, प्रदीप जैन, मनोज त्यागी, जितेंद्र पाल पाठी, विवेक तिवारी, विनोद कुरियाल, भारत शर्मा, रविंद्र रमोला, शुभम सारस्वत, अशोक सरदाना, राजेश गोयल, आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
