महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न करने का मामला थाने में कराया दर्ज

हरिद्वार । एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न करने का मामला ज्वालापुर थाने में दर्ज कराया है। जबकि पीडिता दो माह पूर्व एसपी सिटी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा चुकी हे। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हेै। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षण प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आर्य नगर पीर वाली गली ज्वालापुर निवासी संगीता सचदेवा पत्नी इंद्रमोहन सचदेवा ने नवंबर माह 2020 में एसपी सिटी से मिलकर पति के खिलाफ शिकायत देते हुए गंभीर आरोप लगाये थे कि उस का विवाह करीब 24 साल पूर्व हुआ था, शादी के बाद एक बेटा और बेटी को जन्म दिया जो वर्तमान में बालिग हेै। पति शुरू से ही हे गलत संगत में पड़ जाने के कारण परिवार की संपत्ति को बर्बाद करने में लगा हुआ है, जुआ शराब जेसी बुरी लत के कारण उसने परिवार के अर्जित ट्रको को बेच चुका हे। दोनों बच्चों का पालन पोषण करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पीडिता ने महिला हेल्पलाइन में कुछ समय पहले मामला डालकर घर के खर्चे की गुहार लगाई थी। जिस पर हेल्पलाइन द्वारा प्रतिमाह 15 हजार रुपए देने की बात कह कर समझोता करा दिया था, बावजूद उसे व बच्चों में मुझे इतना परेशान कर रहा है कि आत्महत्या करने को मजबूर हो जाए और घर से बाहर निकालने की थमकी देता है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी 5 ननंद है जो पूरा हस्तक्षेप कर परेशान करती हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर पति को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करने के बाद आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
