अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान दो जगह पर 30 लीटर (20 और 10) कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 10 जनवरी 2021
ज्ञात हो कि इन दिनों ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान बहुत जोर- शोर से चलाया जा रहा है! अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश में एक घर से एक अभियुक्त को 20 (बीस) लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही रात्रि गश्त के दौरान जीवन जागृति स्कूल रूसा फार्म, श्यामपुर ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों का नाम व पता( कुंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी निकट शहीद विकास गुरंग रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 55 वर्ष) एवं (गुरमुख सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी रोसा फार्म घुमाने वाला श्यामपुर ऋषिकेशउम्र 75) वर्ष है । जिनसे 20 (बीस) लीटर कच्ची शराब (अभियुक्त कुंदन से) व 10 (दस) लीटर कच्ची शराब (अभियुक्त गुरमुख से) बरामद की गई।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कई मुकदमे पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
