जेल में बंद कुख्यात ने सर्राफा कारोबारी के परिवार से फोन पर मांगी रंगदारी,दो गुर्गे गिरफ्तार

हरिद्वार।रोशनाबाद जेल में बंद एक कुख्यात के धोखाधड़ी मामले में इसी जेल में बंद सर्राफा कारोबारी के परिवार से फोन पर रंगदारी मांगने की घटना से हड़कम्प मच गया।
परिजनों की उत्तराखण्ड के पुलिस आलाधिकारियों से शिकायत पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को सयुंक्त टोम ने जेल में छापा मारकर कुख्यात से दो मोबाइल बरामद किये है।जिसको जेल आईजी ने गम्भीरता से लेते हुए कुख्यात की बेरक के पास तैनात दो सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।
पुलिस ने रंगदारी के रूप में ली गयी दो सोने की चैन के साथ दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुख्यात को टिहरी जेल में स्थानांतरण की कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कारागार में एक करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बंद दिल्ली के सर्गफा काराबारी वैभव बंसल निवासी हृढा मार्केट सेक्टर 46 गुरुग्राम हरियाणा से जल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश क॑ कुख्यात गैंगस्टर इंतजार ऊर्फ पहलवान पुत्र भूरा ने सर्राफा काराबारी को धमका कर उसके परिजनों का फोन नंबर लेकर सर्राफा कारोबारी की पत्नी मीनाक्षी बंसल से रंगदारी के रूप में 10- 15 तोला सोने की दो चैन मांगी गयी थी। अगर उसकी मांग को पुरा नहीं किया गया तो जेल में बंद उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी थी।
जेल में बंद कुख्यात कौ धमकी से घबरा कर सर्राफा कारोबारी की पतली ने कुख्यात क॑ कहे अनुसार दो भारी भरकम सोने की चैन उसके दो गुर्गो क॑ हवाले कर दी। लेकिन सर्राफा कारोबारी की पली ने कुख्यात द्वारा दी गयी धमकी और रंगदारी के रूप में वसूली गयी दो साने को चैन की शिकायत उत्तराखंड पुलिस पुलिस आलाधिकारियों को दी। इस घटना जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और अनन फनन में मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को देहरादन एसटीएफ के हवाले कर दिया।
देहगदून एसटीएफ ने रविवार को हरिद्वार पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जिला रोशनाबाद जेल में छापेमारी की गई। एसटीएफ व पुलिस की सयुंक्त टीम ने बेरक नंबर 8 डी मे बंद कुख्यात इंतजार के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो सिम व एक चार्जर बरामद किया। कुख्यात की सूचना पर एसटोएफ और पुलिस को सयुंक्त टोम ने उसके बाइक सवार दोनों गुर्गों साहिल पुत्र सुलेमान और परवेज पूत्र अली निवासोगण ग्राम अलांपुर बहादराबाद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे सर्गफा कागंबारी से रंगदारों क॑ तौर पर वसूली गयी दो साने की चैन भी बरामद कर ली। जेल से रंगदारी मांगने के मामले पर गम्भीरता दिखाते हुए आईजी जेल एपी अंशुमान ने कुख्यात की बैरक पर डयूटी पर तेनात सिपाहियों देशराज मिंह व सुनील तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कुख्यात इंतजार का टिहरी गढ़याल जेल में स्थानांतरण करने की कारंवाई शुरू कर दी। जेलर एसएम सिंह ने बताया की बेरक नंबर 8 डी पर तैनात सिपाही देशगज सिंह व सुनील तोमर को निलॉबत कर दिया गया है, तीन साल से राशनाबाद जिला कारगार में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश पुरकाजी, मुजफ्फरनगर निवासी इतजार पहलवान पुत्र भूरा को टिहरी जेल में स्थानांतरण किया जा रहा है।
