उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने किया नगर निगम में प्रदर्शन वादाखिलाफी का लगाया आरोप।

ऋषिकेश 12 जनवरी 2021_
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां निगम के विरुद्ध प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें मांग की गई कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा बदलने के लिए जो 5 माह पूर्व नगर निगम द्वारा जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई थी । बैठक में तय हुआ था कि बाबा साहेब की प्रतिमा का चबूतरा 4 फुट ऊंचा किया जाएगा उसके ऊपर रेलिंग लगेगी, प्रतिमा पीछे जाएगी, प्रतिमा के ऊपर छतरी लगेगी, एवं सेट से जीना बनाया जाएगा जिससे बाबा साहेब की प्रतिमा को पुष्प मालाएं पहनाई जा सके। मगर ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा उसी पुराने चबूतरे पर प्रतिमा लगाई जा रही है जो कि बाबा साहब के अनुयाई और बाबा साहब का अपमान है। नगर निगम अपने द्वारा तय किए गए मानको से पीछे हट रहा है जो गलत है।

यहां तक कि नगर निगम ने 5 सदस्य कमेटी बनाई थी जिसकी एक ही मीटिंग हुई और तब से एक बार भी कमेटी के किसी सदस्य को दोबारा मीटिंग के लिए नहीं बुलाया गया। तथा जो प्रतिमा का कार्य शुरू हुआ है वह वादे अनुसार नहीं है। अगर तय मानकों के अनुसार काम नहीं हुआ तो हमारे द्वारा नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में राम अशीष, जतिन जाटव, सुनील गोस्वामी, अखिलेश राजभर, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, बनवारीलाल, कुन कुन साहनी, सरल साहनी, रामबाबू, मुन्ना शाह, रमेश राम, राजकुमार जाटव, मुकेश कुमार, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे ।
