News

वंदे मातरम ग्रुप तथा फ्रीडम ग्रुप ने युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद 158वी जयंती

ऋषिकेश 12 जनवरी 2021_
युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती वन्दे मातरम ग्रुप द्वारा मायाकुंड स्थित विवेका नन्द वाटिका पर माल्या अर्पण कर विश्व युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर Freedom Group Rishikesh के सहयोग से एक कला प्रतियोगिता आयोजित कि जिसमें कई बच्चों ने प्रतिभाग किया ,अवल आने वाले छात्र छात्राओं ओर गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा


इस मौके पर उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको.. के सिद्धांत पर चल आगे बढ़ने ओर समाज सेवा में युवाओं कि भागीदारी व महापुरुष के आदर्श व मूल्यों पर चलने कि बात कही!
स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है। स्वामी विवेकानंद ने ही भारतीय संस्कृति एवं हिदू धर्म की विजय पताका विश्व धर्म सम्मेलन में अमेरिका के शिकागो शहर में फहराई थी।
इस अवसर पर पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम,जितेन्द्र पाल पाठी,अजय दास,रतन राय,राज कुमार,पंकज ठाकुर,राहुल कुमार,अभिषेक परास,सन्नी प्रजापति,नितिन कुमार,अविनास,साँतनु,रवी संदीप आदि उपस्थित रहे!