News

घरेलु गैस सिलेण्डर से रिफलिंग करते दो गिरफ्तार,आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस की सयुंक्त टीम ने की कार्यवाही-

हरिद्वार। आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस की मदद से एक मकान में छापामार घरेलु गैस सिलेण्डरों से रिपफलिंग के गौरख धंधे का
पर्दाफाश करते हुए दो को दबोचा है। आपूर्ति निरीक्षक ने मौके से आठ घरेलु गैस सिलेण्डर, चार रिफल पिन बरामद की है। पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंध्ति धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी को मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्केश्वर मार्ग हरिद्वार स्थित बाल्मिकी बस्ती अवैध् रूप से घरेलु गैस के सिलेण्डरों से रिफलिंग को गौरख धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी ने
कोतवाली नगर पहुंचकर मामले से अवगत कराते हुए पुलिस की मदद मांगी गयी। जिसपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर व कास्टेबल सुनील के साथ आपूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी ने मुखबिर की सूचना पर बाल्मिकी बस्ती में प्रदीप कुमार पुत्रा पृथ्वी सिंह के मकान में छापा मारकर मौके पर रिफलिंग करते सतेन्द्र पुत्र सत्यभान निवासी आंवला बरेली यूपी को दबोच लिया।

आपूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी ने मौके से छ घरेलु गैस के सिलेण्डर व तीन रिपिफल पिन बरामद की। वही बस्ती में वीरपाल के मकान पर भी छापा मारा गया। जहां से दो घरेलु सिलेण्डर व एक रिफल पिन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों प्रदीप कुमार और सतेन्द्र को पकड लिया। आपूर्ति निरीक्षक ने छापामारी में 08 घरेलु गैस सिलेण्डर और 4 रिफल पिन बरामद की है।

पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंध्ति धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।