वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में पुलिस ने किया एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार।

ऋषिकेश दिनांक 31 जनवरी 2021_
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में, एक वारंटी अभियुक्त को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून ने जनपद मे वारण्टों की गिरफ्तारी को लेकर आदेश दिए हैं
जिसमें थाना हाजा पर लम्बित चल रहे वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने आज एक वारण्टी अभियुक्त “राकेश प्रसाद सेमल्टी पुत्र ब्रह्मदत्त सेमल्टी” उम्र 48 वर्ष, निवासी गली नंबर 15 अमित ग्राम गुमानीवाला (ऋषिकेश) को वाद संख्या 151/19 धारा 138 एन आई एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

