News

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटर कॉलेज ने ऋषिकेश का नाम रोशन कर अपने नाम किए 10 पदक

ऋषिकेश दिनॉंक 3 मार्च 2021_
पंजाब फील्ड तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित डीएसबी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए हैं।
तीरंदाजी कोच पवन ने बताया की यह प्रतियोगिता पंजाब के अमृतसर में 26 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक चली। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 15 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लिए डीएसबी स्कूल के 13 बच्चों का चयन हुआ था।


सब जूनियर वर्ग (अंडर-10) में विद्यालय के 4 छात्रों स्वास्तिक काला, द्रोणा काला, अभीष्ट भारद्वाज तथा वर्णित रावत ने कांस्य पदक अपने नाम किए। जूनियर वर्ग (अंडर-14) में अर्पित जेठुडी, निश्चय अरोड़ा, आदित्यवर्धन रमोला एवं अभिनव नेगी ने रजत पदक जीते। वहीं सीनियर वर्ग (अंडर-19) में तक्ष्य अग्रवाल एवं शिवांश मल्होत्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रकार विद्यालय के छात्रों ने छह रजत और चार कांस्य पदक जीतते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
छात्रों के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव सहगल ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।
विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्रों की इस अनूठी उपलब्धि के लिए उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।