शिवाजी नगर क्षेत्र के गली नंबर 34 में पानी की समस्या को लेकर विभागीय जेई को दिया ज्ञापन/शीघ्र दिए जाएंगे पानी के कनेक्शन

ऋषिकेश दिनांक 4 फरवरी 2021_
शिवाजी नगर क्षेत्र के गली नंबर 34 में पानी की समस्या को लेकर काफ़ी समय से लोग परेशान चल रहे हैं। जिस कारण आज विभागीय जेई को मौक़े पर बुलाकर ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया तथा शीघ्र समाधान के लिये कहा गया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि शिवाजी नगर में गली नंबर 34 में पानी की विकट समस्या है न ही यहाँ नल के कनेक्शन हैं न ही यहाँ सीवर लाइन है। यहाँ पर लोगों के घरों में जो हैंडपंप लगे हैं उनके पाइप की गहराई 15 फ़िट के लगभग है। हैंडपंप की लंबाई कम होने के कारण लोगों के हैंडपंपों में सीवर का पानी मिक्स होकर निकलता है,

जयेंद्र ने बताया यहाँ पर ज़्यादातर लोग ग़रीब वर्ग से हैं, इसलिये लोग अधिक गहराई के समरसिवल व आरओ लगवाने में असमर्थ हैं। जिस कारण यहॉं के लोगों सीवर युक्त पानी का सेवन करना पड़ रहा है। जिसके कारण वे बीमार हो रहे हैं । गली में पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर मौक़े पर पहुँचे जेई सूरज को ज्ञापन सौंपा गया ।
जेई सूरज ने बताया कि यहाँ पर पैरी अर्बन योजना के तहत पानी के कनेक्शन दिये जा रहे हैं किंतु यह गली छूट गई है, जिसका संज्ञान लेकर शीघ्र गली के घरों में पानी के कनेक्शन दिये जायेंगें ।
ज्ञापन सौंपने वालों में रवि गुप्ता, राजेश कुमार, गीता देवी, माया देवी, नीतू देवी, गौरव कुमार, अमित , राजेश वर्मा, शुभम, कृष्ण कुमार, अनुज सिंह, चमनलाल, शारदा देवी, आशा नेगी, मंशा देवी, सन्नी प्रजापति, जतिन्दर, देवेन्द्र राम, अनिता गुप्ता , विकास कुमार, आरती देवी रानी कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।
