News

*थाना मुनिकीरेती एवं थाना नरेंद्र नगर द्वारा दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 10 जून 2021_
थाना मुनिकीरेती पुलिस तथा थाना नरेन्द्रनगर द्वारा दो अलग मामलो में दो लोगों से अवैध शराब बरामद गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञात हो कि टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती की चौकी ढालवाला एवं थाना नरेन्द्र नगर की चौकी द्वारा दो अलग मामलों में दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
चौकी ढालवाला, थाना मुनिकीरेती से अभियुक्त दिनेश सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी गौरी माफी, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र-32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस टीम में
1- उ0नि0 आशीष कुमार, प्रभारी चौकी ढालवाला, थाना मुनिकीरेती,टिहरी गढ़वाल।
2- आरक्षी संदीप कुमार, चौकी ढालवाला, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल शामिल रहे,


वहीीं चौकी आगराखाल, थाना नरेन्द्र नगर से अभियुक्त महावीर सिंह रावत पुत्र किशन सिंह रावत ग्राम नौर, थाना नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।
यहां पुलिस टीम में
1-आरक्षी मुकेश पुरी आगराखाल, थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल।
2-आरक्षी राजेंद्र सिंह आगराखाल, थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल।
3-आरक्षी नीरज आगराखाल, थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल शामिल रहे।