News

मामूली विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, देसी तमंचे सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार, संजय राजपूत। जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में आज सुबह पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा व हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में आपसी विवाद के चलते आरोपी अर्जुन ने अपनी ही पत्नी नीतू की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर जांच करती पुलिस। फोटो: आँखों देखी लाइव न्यूज़
लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराजपुर कला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है तथा हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा व हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा।