News

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के पहले और बहुप्रतिक्षीत विस्तार तथा पुनगठन में आज 15 कैबिनट और 28 राज्य मंत्रियां ने शपथ ली

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के पहले और बहुप्रतिक्षीत विस्तार तथा पुनगठन में आज 15 कैबिनट और 28 राज्य मंत्रियां ने शपथ ली जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं जिसके साथ मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 77 हो गयी है। राष्टपति भवन के दरबार हाल में बुधवार शाम आयाजित एक समारोह में राष्टपति रामनाथ कोविंद ने नये मंत्रियां को पद एवं गापनीयता की दिलायी। समारोह में उपराष्टपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लाकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, निमला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, निवर्तमान मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं प्रकाश जावड़कर और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उपस्थित थे।

सहयोगी दल जनता दल यू, अपना दल और लोकजन शक्ति पार्टी से अलग हुए गुट से एक एक मंत्री न शपथ ली। सात मौजूदा राज्य मंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनट मंत्री बनाया गया है जबकि छह कैबिनट मंत्रियों , एक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा पांच राज्य मंत्रियां की छुट्टी की गयी है मंत्रिमंडल में 36 नये चेहर शामिल किय गये हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में सवश्री नारायण राणे, सवानंद सोनोवाल, वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजीजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपन्द्र यादव, पुरुषात्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर ने शपथ ली। सवश्री किरेन रिजीजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, परषात्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर निवर्तमान मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री थे। कैबिनेट मंत्रियों में नारायण राणे, भूपेन्द्र यादव, वीरन्द्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैश्वणव और पशुपति कुमार पारस नये हैं।

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में पंकज चौधरी, सुश्री अनुप्रिया पटेल, डा. सत्यपाल सिंह बघेल राजीव चंद्रशखर, सुश्री शाभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सुश्री दर्शना विक्रम जरदाश, सुश्री मीनाक्षी लखी, सुश्री अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कोशल किशोर,अजय भट्ट, बी, एल वर्मा, अजय कुमार, दवूसिंह चौहान, भगवंत खूबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, सुश्री प्रतिमा भौमिक, डा. सुभाष सरकार, डा. भगवत किशन राव कराड, डा. राजकुमार रंजन सिंह, डा. भारती प्रवीण पवार, श्री बिश्वेसर टूडू, शांतनु ठाकुर, डा. महेन्द्र भाई मुंजापारा, श्री जान बारला, डा. एल मुरुगन और श्री निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।