News

उत्तर प्रदेश में हर साल सावन में होने वाली कावड़ यात्रा कोरोना के चलते रद्द

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने सावन महीने में हर वर्ष होने वाले कांवड़ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है।बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर कांवड़ संघों से संवाद के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दूसरे राज्यों से बातचीत करने के निर्देश दिए थे।पिछले साल कांवड़ संघों ने सरकार के साथ बातचीत के बाद खुद ही यात्रा स्थगित कर दी थी।इस बार भी सरकार ने संघों की सहमति से ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को रद्द करने फैसला लिया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर पहले अनुमति दे दी थी।जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार को नोटिस जारी कर 19 जुलाई तक कांवड़ यात्रा को लेकर जवाब दाखिल करने को कहा था।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कावड़ यात्रा कोविड महामारी के चलते पहले ही रद्द कर दी है।