ताजा खबर

नहर पटरी को ऑक्सीजन लाइन बनाएगा प्राधिकरण: डॉ ललित नारायण मिश्रा

हरिद्वार।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा नई पहल करते हुए गुरुकुल के पास रेलवे ब्रिज से सिंह द्वार तक 2 किलोमीटर की लंबाई नहर किनारे पटरी पर ऑक्सीजन लेन के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं मेला अधिकारी दीपक रावत डॉ ललित नारायण मिश्रा द्वारा पीपल के पौधे की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड भी लगाए गए पर प्रथम चरण में अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष पीपल बरगद नीम आंवला के पौधों को रोपण किया गया एचआरडीए के सचिव ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि यह पौधे निरंतर ऑक्सीजन तो देते ही हैं तथा इनके द्वारा अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के उद्यान अनुभाग के वीरपाल की अथक मेहनत से इस परियोजना की शुरुआत की गई इस अवसर पर प्राधिकरण के अन्य स्टाफ के साथ समाजसेवी जेपी बडोनी समाजसेवी जीडी बडोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.