Newsगुजरातताजा खबरदिल्लीराजनीतीराष्ट्रीयहरिद्वार

गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ

आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल ने दोपहर बाद राजधानी गांधीनगर स्थित राज भवन में राज्यपाल आचार्य देवब्रत ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दोहराए जाने वाले सिद्धांत के आधार पर नया मंत्रिमंडल बनाया है।

दस कैबिनेटऔर चौदह राज्य मंत्रियों सहित मंत्रिमंडल में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में दो महिला सदस्य शामिल हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वघानी, हऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघव जी पटेल, कानूभाई देसाई, कीर्ति राणा, नरेश पटेल, प्रदीप सिंह परमार और अर्जुन सिंह चौहान कैबिनेटऔर चौदह राज्य मंत्रियों सहित मंत्रिमंडल में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में दो महिला सदस्य शामिल हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वघानी हऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघव जी पटेल, कानूभाई देसाई, कीर्ति राणा, नरेश पटेल, प्रदीप सिंह परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

नए मंत्रिमंडल में हर्ष सांघवी, जगदीश पांचाल, ब्रिजेश मेरजा, जीतू भाई चौधरी, मुकेश पटेल, अरविंद रैयानी, कुबेर भाई दिनदर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेन्द्र सिंह परमार, आर सी मकवाना, विनोद मोरादिया और देवभाई मालम सहित सुश्री मनीषा वकील और सुश्री निमिषा सुतार राज्य मंत्री बनाई गई हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।