ताजा खबर

स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

 हरिद्वार।

 ज्वालापुर क्षेत्र में स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडि$यों ने पहुंच कर गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की बाजार की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई। आग लगने से लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने की वजह स्पप्ट नहीं हुई प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट मानी जा रही है।ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत कटहरा बाजार स्थित स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में मंगलवार की शाम अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कोविड कफ्र्यू के चलते बाजार में अधिक तर दुकाने बंद थी। राहगीरों ने गोदाम से धुआं निकलने की जानकारी पुलिस को दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी सहयोगी कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को तत्काल सूचित किया गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड$ ही जुटने लगी। गोदाम स्वामी गौरव गोयल पुत्र प्रमोद गोयल को आग लगने की सूचना मिली तो तत्काल पहुंचे और गोदाम के शटर  ताला खोल कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया। प्रथम दृष्टया आग की वजह  शार्ट सर्किट से मानी जा रही है। आग लगने से गोदाम में रखे लाखों रुपए के स्पेयर पार्ट्स जलकर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.