News

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारतीय महिला हाॅकी टीम खिलाड़ी वंदना कटारिया को पच्चीस लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाड़ी एवं उत्तराखण्ड की शान वंदना कटारिया को ₹25 लाख देने की घोषणा की है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी, जिसमें युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने-कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के दीप प्रज्ज्वलित हों!