ठाकुर सज्जन सिंह से विख्यात अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन

प्रसिद्ध कलाकार, कई फ़िल्म और धारावाहिक में कार्य कर चुके 63 वर्षीय अभिनेता अनुपम श्याम ओझा की मुबंई के लाइफ लाइन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।अनुपम श्याम काफी समय से बीमार चल रहे हैं उनका मृत्यु का कारण मल्टीपल ऑर्गन फैलियर बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने अपने संदेश मैं कहा कि प्रतिज्ञा नामक टीवी सीरियल से ख्याति अर्जित करने के बाद बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने अच्छे अभिनय का लोहा मनवाने वाले सज्जन सिंह के नाम से विख्यात अनुपम श्याम ओझा जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई है,ईश्वर गतात्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
उनकी मृत्यु के समाचार से फिल्मी जगत एवं टीवी जगत मैं शोक की लहर है। इस दुखद खबर तो मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेश आने लगे हैं कई राजनेताओ एवं कलाकारों ने ट्वीट कर अपना शोक संदेश एवं श्रद्धांजलि दी है।
