*लखनऊ से ऋषिकेश घूमने आए युवकों में से एक युवक गंगा में डूबा, एक को बचाया गया।*

ऋषिकेश दिनांक 14 अगस्त 2021_
थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को डायल 112 के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा सच्चा धाम के पास नदी किनारे एक व्यक्ति के डूबने सूचना दी गई।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी, एवं चौकी प्रभारी तपोवन पुलिस फोर्स, जल पुलिस व एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे, तथा बहे व्यक्ति की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया गया।

घटनास्थल ,काली कमली आश्रम तपोवन मुनी की रेती के नीचे नदी किनारे पर मौजूद डूबे व्यक्ति के दोस्तों विजय सिंह पुत्र अशर्फी लाल निवासी डी/एस- 332 ई-1 सेक्टर- जी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश, श्याम कुमार वर्मा पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा निवासी सेक्टर-सी जानकीपुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश, अजय सिंह पुत्र राम शंकर निवासी संजय सहानी मार्ग आजाद नगर आलमबाग लखनऊ,सुदर्शन शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी 569/ 612 ka/1 न्यू प्रेम नगर आलमबाग लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा रत्नेश यादव पुत्र श्री आरबी यादव निवासी SSE सेक्टर -C जानकीपुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश मिले, जिन्होंने पूछताछ करने पर बताया कि हम सभी लोग लखनऊ से घूमने आए थे।लगभग 5:15 बजे लक्ष्मण झूला घूमते हुए फोटो खींचने लगे की तभी पेड़ पर बैठे बंदरों ने हमारे दोस्त दुर्गेश गुप्ता पुत्र श्री विनोद गुप्ता निवासी रहीमाबाद सरोजनी नगर थाना सरोजनी नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष पर हमला कर दिया। बंदरों द्वारा हमला करने पर दुर्गेश तथा उसके पास खड़े सुदर्शन शर्मा पुत्र श्री राम कुमार शर्मा भी घबरा कर नदी में गिर गए तथा दोनों नदी के तेज बहाव में बहने लगे, तभी पास में खड़े एक लड़के हर्ष वर्मा पुत्र ईश्वर निवासी हापुड़ नगला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल मंकी होटल सच्चा धाम के पास द्वारा उसे नदी में कूदकर बचा लिया, किंतु हमारा दूसरा दोस्त दुर्गेश गुप्ता नदी के तेज बहाव में बह गया।

बहने वाले दुर्गेश गुप्ता की तलाश हेतु तत्काल कार्रवाई करते हुए जल पुलिस एसडीआरएफ एवम स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ करते हुए जल पुलिस द्वारा नदी में उतर कर तलाश किया गया।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा था। घटना के संबंध में डूबने वाले व्यक्ति दुर्गेश गुप्ता के भाई हितेश गुप्ता उर्फ सोनू को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा सूचना दी गई है।
