News

*नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार, भेजा जेल!*

ऋषिकेश दिनांक 12 सितंबर 2021_
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम के द्वारा आज रुषा फार्म गुमानीवाला से एक अभीयुक्त रंजीत पुत्र भगत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी नर्सरी रोड रूषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!