*6 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ ऋषिकेश पुलिस ने किया एक पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 15 सितंबर 2021_
एस.ओ.जी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की ए.डी.टी.एफ टीम द्वारा 6 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 पुरुष व 02 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा अवैध नशा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों के अंतर्गत A.D.T.F( ANTY DRUG TASK FORC) पुलिस टीम का गठन किया गया है।
उक्त अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर नशा तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिस पर मनसा देवी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुरुष राज साहनी पुत्र श्री बंधु साहनी उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार व दो महिलाओं फूल कुमारी देवी पत्नी श्री विनोद साहनी निवासी ग्राम मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार एवम रिंकू साहनी पत्नी श्री देबू साहनी मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग 03 पैकेट बरामद हुए। जिनको चेक किया तो इसमें 6 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली की यह लोग मुजफ्फरपुर बिहार उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों गांजे की तस्करी करते है। पुलिस द्वारा जानकारी ली जा रही है, कि इसकी तस्करी कहां से कहां की जा रही है, और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।
पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में मुकदमा कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में
शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश)
ओमकातं भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात/प्रभारी एडीटीएफ )
उप निरीक्षक अरुण त्यागी
( एडीटीएफ टीम)
आरक्षी कमल जोशी
(एसओजी देहात/ एडीटीएफ)
आरक्षी सोनी कुमार
(एसओजी देहात)
महिला आरक्षी जमुना नेगी (एसओजी देहात/ एडीटीएफ)
आरक्षी अनित कुमार
(टीम एडीटीएफ)
आरक्षी विकास धीमान
(टीम एडीटीएफ)
आरक्षी लाखन सिंह
(टीम एडीटीएफ)
महिला आरक्षी ललिता
(टीम एडीटीएफ) आदि शामिल रहे।
