मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का किया सम्मान, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को राज्य में हर संभव सुविधा मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।
इस अवसर पर खेल निदेशक जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन आफ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण, महासचिव ऋषि पाल भारती और एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ी मौजूद थे।
