‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का एक अनूठा प्रयास : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश : 29 मार्च 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को बूथ संख्या 6, चक जोगीवाला में ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी का एक अनूठा प्रयास है, जिसके माध्यम से वे देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक प्रसंग, नवाचार एवं जनकल्याण से जुड़े विषय हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मेहर सिंह असवाल, सोबन सिंह कैंतुरा,सुशीला नेगी, धर्म सिंह चौहान, वैशाख सिंह कैंतूरा, शमा पंवार, संगीता अशवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

