Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता: प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश 7अप्रैल 2026

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा असेना में एक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने मीरा नगर, असेना एवं डोबरा क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से 6 नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए काम किया है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है साथ ही विधायक से सीवर लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है और उन्हें पाँचवीं बार विजयी बनाने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौधरी ने कहा कि डॉ. अग्रवाल केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के मुखिया के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना और जरूरतमंदों की सहायता करना डॉ. अग्रवाल की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है, जिसके लिए क्षेत्रवासी उनका आभार व्यक्त करते हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, कीर्ति सिंह बिष्ट, प्रमोद राणा, अभिषेक बिश्नोई, लक्ष्मी पंवार, मनीषा गुनसोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।