Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंरुड़कीहरिद्वार

ऑपरेशन ‘प्रहार’ : हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 ढोंगी बाबा हिरासत में

Lok Kesari News

हरिद्वार। 18 अप्रैल 2026

धर्म की आड़ में आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 18 कथित ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार ये आरोपी साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं को अपनी बातों में फंसाते थे। ये तथाकथित बाबा घरेलू और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए ठगी को अंजाम दे रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ऐसे छद्म भेषधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र में अभियान चलाकर इन संदिग्ध बाबाओं को चिन्हित किया और कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही, इनके आपराधिक नेटवर्क और ठगी के तरीकों की भी गहन जांच की जा रही है।