उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

नशे , मानसिक तनाव दूर करने एवं स्वस्थ रहने के उद्देश्य से निकाली साइकिल यात्रा

ऋषिकेश 11 अक्टूबर, गंगा तट पर लम्बी दूरी के साथ साईकल यात्रा का हुआ आयोजन,साईकल यात्रा का उद्देश्य नशे एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहें युवा !
योगनगरी ऋषिकेश में एक साईकल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। श्यामपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान द्वारा साईकल यात्रा में प्रतिभाग करने वाली टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।


बता दें रविवार की प्रातः 5 बजे एम्स के गेट नम्बर 2 के पास से हरिद्वार के चीला बैराज तक साईकल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गंगा के तट पर इस लम्बी दूरी की साईकल यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में हो रही नशे की लत एवं मानसिक तनाव को दूर करना हैं।आज के समय के चलते युवा पीढ़ी नशे एवं सोशल मीडिया की लत के आदि हो रहें हैं! जिस कारण शरीर को स्वस्थ रखने पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं! यहां तक कि मानसिक तनाव का शिकार भी हो रहें हैं लेकिन युवा पीढ़ी के भविष्य को सही राह दिखाने के लिए इस तरीके के आयोजन होना अपने आप में मील का पत्थर साबित होगा !