IPL-2020 में ऑनलाइन सट्टा लगाते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सट्टेबाज गिरफ्तार, 7 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप,1 टैब, कार सहित 11 हजार 5 सौ रुपए नगद बरामद
ऋषिकेश 11 अक्टूबर, रायवाला पुलिस ने IPL-2020 में ऑनलाइन सट्टा लगाते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सट्टेबाज गिरफ्तार किया व उनके पास से 7 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप,1 टैब, कार सहित 11 हजार 5 सौ रुपए नगद बरामद भी किए। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रायवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायवाला बाजार स्थित मगन होटल के पास से दो अभियुक्तों राकेश हिंगोरानी पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण दास निवासी 19/842 सीएचबी थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर राजस्थान व देवेंद्र सिंह सांखला पुत्र बहादुर सिंह सांखला निवासी उपरोक्त को एक कार शेवरले RJ19CC3963 में आईपीएल लाइव मैच देखकर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के पास मौके से पुलिस ने 1कैब, 2लैपटॉप, 2 लैपटॉप के चार्जर, 4डाटा केबल 7मोबाइल फोन, 3मोबाइल चार्जर मय डेटा केबल, 2 नोटबुक 2पेन,11हजार 5सौ रुपए नकद व 1 कार शेवरले RJ19CC3963 बरामद किया। जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।

