उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

देहरादून रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, गाड़ियों की लगी लंबी कतार

ऋषिकेश 30 अक्टूबर 2020,
वन रेंज कार्यालय ऋषिकेश के देहरादून रोड में अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया जिससे कुछ देर के लिए यातायात रुक गया।

अचानक रोड पर हाथियों का झुंड आने से दोनों और गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई । जिसकी सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हाथियों को सकुशल रोड पार कराई। अचानक रोड पर पहुंचे हाथियों के झुंड को देखने के लिए लोग गाड़ियों से नीचे उतर आए और सभी ने काफी नजदीक से हाथियों के झुंड को देखा झुंड में कुछ बड़े हाथी और कुछ छोटे हाथी भी थे । अचानक आए इस झुंड में तकरीबन 08 से 10 हाथी थे। इस मौके पर वन विभाग के बीट अधिकारी दीपक कैंतुरा सहायक बीट अधिकारी रामबहादुर और अनुराग आदि स्टाफ मौजूद रहा