उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा और प्रतिष्ठा का रखें ध्यान “जयेंद्र रमोला”

ऋषिकेश 3 नवंबर 2020,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा कि विधायक ऋषिकेश व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल आज ऋषिकेश विधानसभा में होने वाले भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने पहुँचे हैं! और प्रतिभाग कर रहे हैं! और पूर्व में इस तरह के कई कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिरकत की गयी है जो कि संवैधानिक रूप से बहुत ही निन्दनीय है!
विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा और उसकी प्रतिष्ठा शायद विधायक जी को नहीं पता इसीलिए वह इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने को उतावले रहते हैं और लगातार इस पद की गरिमा को गिराने का काम करते आ रहे हैं! मेरा मानना है कि जहां एक ओर भाजपा संविधान और अनुशासन की बात करती है वहीं दूसरी ओर उनके बड़े पदों पर बैठे लोग संविधान को तोड़ने का काम करते हैं! और उनके कार्यकर्ता अनुशासन को तोड़ते नज़र आते हैं मेरा विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि अगर आपको संगठन के कार्यक्रमों से इतना प्यार प्रेम है तो वह विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देकर संगठन में ज़िम्मेदारी लें और संगठन के लिये कार्य कर उसके कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें! जिससे वह संवैधानिक पद की गरिमा को गिरने से बचाने का काम कर सकते हैं! मेरा मुख्यमंत्री जी भाजपा सभी मा० विधायकों से आग्रह है कि वह नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करें और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष को इस पद से मुक्ति दें ताकि उनका ये चंचल मन रह जाये और वह सभी प्रकार के कार्यक्रमों खुलकर भाग लें और संविधानिक पद की गरिमा भी रह जाये ।