अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 24 नवम्बर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक स्कूटी UK14-B-2873 मे 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका इंपिरियल ब्लू व्हिस्की 10 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
*जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।*
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चैकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा कल सायंकालीन गश्त के दौरान जंगलात बैरियर निकट बीएसएनएल ऑफिस ऋषिकेश के पास एक स्कूटी UK14-B-2873 के चालक को रोक कर चेक किया तो को उसके पास अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
नाम पता अभियुक्त
आकाश पुत्र अनिल कुमार निवासी पुरानी जाटव बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश
उम्र 20 वर्ष बरामदगी विवरण
1- 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका इंपिरियल ब्लू व्हिस्की
2- 10 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
