News

कोविड-19 के नियमों का उलंघन, मास्क ना पहनने वालों तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

ऋषिकेश दिनांक 24 नवंबर 2020
सुरक्षा के दृष्टिगत सत्यापन अभियान चलाते हुए, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर मास्क ना पहनने, संदिग्धों की तलाशी व अतिक्रमण करने वालों का किया गया पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान


जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके अनुपालन हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।
जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा भी निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये हैं।

1- मास्क ना लगाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।
2- बाजार एवं दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश के बोर्ड।
3- ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई।
4- बाहर से आकर, ठेली लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करना।
5- यातायात व्यवस्था बनाए रखना।

उपरोक्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अपने निर्देशन में टीम गठित कर ऋषिकेश क्षेत्र के

मुखर्जी मार्ग
क्षेत्र रोड
रेलवे रोड
झंडा चौक

आदि पर सरकारी वाहन से अतिक्रमण मास्क आदि जागरूकता संबंधी दिशानिर्देशों का माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए संदिग्धों की तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें निम्नलिखित कार्रवाई की गई है।

की गई कार्यवाही का विवरण


81 पुलिस एक्ट (अतिक्रमण) के चालान- 38

83 पुलिस एक्ट(अतिक्रमण) के चालान- 17 ( माननीय न्यायालय)

कुल संयोजन- 38 चालान मे 9,500/- ( ₹ नो हजार, पांच सौ रुपये मात्र)