*”बड़ी सफलता” ऋषिकेश पुलिस ने किया रोहतक हरियाणा के सांसी गैंग के गहने व नकदी चुराने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार, कब्जे से किये डेढ़ लाख रुपए बरामद।*

ऋषिकेश दिनांक 28 जून 2021_
कोतवाली ऋषिकेश में दिनांक 26 जून को शिकायतकर्ता ऋतुराज कुडियाल पुत्र श्री सियाराम कुडियाल निवासी ढालवाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 18 जून को मेरी पत्नी का आईएसबीटी ऋषिकेश में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग में रखी ज्वेलरी को चोरी कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 296/21 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
दिनांक 27 जून को शिकायतकर्ता सोहन सिंह नेगी पुत्र श्री मोहन सिंह नेगी निवासी गढ़वाली मोहल्ला बालावाला देहरादून ने भी एक प्रार्थना पत्र दिया था कि 16 जून की सुबह मैं ऋषिकेश बस अड्डे पर अपनी माता जी के साथ खड़ा था, जहां से उनका पर्स चोरी हो गया। जिसमें गले का हार, झुमके आदि सामान था।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 297/21, धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
वहीं दिनांक 27 जून को शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह रमोला पुत्र स्वर्गीय श्री उदय सिंह रमोला निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी हरिद्वार के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 23 जून को दोपहर के समय टिहरी गढ़वाल की बस में ऋषिकेश से हरिद्वार जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्वेलरी को चोरी कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 298/21 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में आवश्यक दिशा निर्देश देकर एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की 04 (चार) संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 27 जून 2021 की सांय को मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी से प्राप्त फोटो से मिलते जुलते हुलिए के तीन (3) संदिग्ध व्यक्तियों को आईएसबीटी ऋषिकेश के अंदर से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता
1- संजय कुमार पुत्र श्री मन्थीराम निवासी करतार पुर थाना रोहतक सिटी जिला रोहतक हरियाणा
उम्र 44 वर्ष
2- विनोद कुमार पुत्र श्री सतवीर सिंह निवासी करतारपुर थाना सिटी रोहतक जिला हरियाणा
उम्र 28 वर्ष
3- सत्यवान पुत्र श्री चंदू निवासी ग्राम पेटवाण थाना नारनौल जिला हिसार हरियाणा
उम्र 45 वर्ष बताया।
तीनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल ₹ 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपए) नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोग सांसी गैंग के सदस्य हैं तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आदि जगहों पर चोरी व टप्पे बाजी की घटनाएं करते हैं। हम लोग 8- 10 दिन से टप्पे बाजी की घटना करने के लिए ऋषिकेश बस अड्डे के आसपास घूमते रहते थे, तथा मौका देखकर या बातों में उलझा कर लोगों का सामान उनके बैग में से चुरा लिया करते हैं। हम तीनों के अलावा हमारे दो अन्य साथी भी हमारे साथ उक्त घटना में शामिल रहे हैं। हम पांचों ने मिलकर 16 जून, 18 जून व 23 जून को बस अड्डा ऋषिकेश में तीन घटनाएं की थी, तथा तीनों वारदातों में हमें सोने के गहने मिले थे। जिसको लेकर हमारा साथी मुकेश व सोनू रोहतक चले गए थे। दिनांक 25 जून को मुकेश ने हम तीनो को 50-50 हजार रुपए दिए थे। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तो न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश)
1- व०उ०नि० मनमोहन सिंह नेगी
2- उ०नि० मुकेश नेगी
(चौकी प्रभारी आईएसबीटी)
3- उ०नि० ओम कांत भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात)
4- उ०नि० शांति प्रसाद चमोली (एसओजी देहात)
5- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
6- कांस्टेबल सचिन राणा
7- कांस्टेबल अनित कुमार
8- कांस्टेबल सचिन सैनी
9- कांस्टेबल विकास कुमार
10- सोनी कुमार(एसओजी देहात)
11- कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी (एसओजी देहात)
12- कांस्टेबल कमल जोशी (एसओजी देहात)
13- म०कांस्टेबल जमुना नेगी (एसओजी देहात)
आदि शामिल रहे।
