News

कड़कड़ाती ठंड और गरमा – गरम सूप, जा़यका का ज़ायका मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

आजकल पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में अब देखने को मिल रहा है। गरमा-गरम सूप के बिना सर्दियों का मजा नहीं। यह पाचन क्रिया को तो सही रखता ही है, साथ हीशरीर को ठंड में होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। सूप शरीर में ऊर्जा भर देता है। ठंड में अधिकतर लोग ज्यादा कैलरी वाला भोजन करते हैं। ऐसे में सूप कम कैलरी का अच्छा पोषाहार है। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं, आप इसका फायदा उठा सकते हैं। आप वेजीटेबल सूप बना सकते हैं, वह भी ढेर सारी सब्जियों के साथ। वेजीटेबल सूप विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। कई लोग मेहनत से बचने या समय की कमी के कारण पैकेट बंद सूप खरीदकर पी लेते हैं।

मगर उसका कोई फायदा नहीं होता। उनमें सब्जियों के गुण नहीं होते। हमेशा सूप घर में ही बनाएं ताकि उसकी पौष्टिकता बनी रहे। ताजी सब्जियों से बना सूप ही बेहतर होता है क्योंकि इनसे हमें सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। घर में बनी सब्जियों के सूप में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। सूप में ऑलिव ऑयल या मक्खन का ही प्रयोग करें इससे सूप का स्वाद और बढ़िया बनता है।मगर उसका कोई फायदा नहीं होता। उनमें सब्जियों के गुण नहीं होते। हमेशा सूप घर में ही बनाएं ताकि उसकी पौष्टिकता बनी रहे। ताजी सब्जियों से बना सूप ही बेहतर होता है क्योंकि इनसे हमें सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। घर में बनी सब्जियों के सूप में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। सूप में ऑलिव ऑयल या मक्खन का ही प्रयोग करें इससे सूप का स्वाद और बढ़िया बनता है।

आप अपने सूप में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। मिक्स वेजीटेबल सूप में कॉर्न और ब्रोकली डाल कर सूप को और हेल्‍दी और टेस्टी बना सकते हैं। बच्चे अक्सर सब्जियां खाने से कतराते है। ऐसे में उन्हें तरह-तरह की सब्जियों का सूप बनाकर दे सकते हैं। आप सूप में ब्रोकली, पालक, गाजर, हरा प्याज, बंदगोभी, बींस, लेमनग्रास वगैरह शामिल कर सकते हैं। ताजे सूप फाइबर युक्‍त होते है, जो कोलेस्ट्राल घटाते हैं| यहीं नहीं डायबिटीज के रिस्क को भी कम करते हैं। कई सूपों में सूखे हर्ब का भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है! सूप आंतों को दुरुस्त रखने में भी काम करता है और खून की नलिकाओं को सही रखने में मदद करता है।

सर्दियों में हरी सब्जिया  से बना गर्मागर्म सूप तन को गरमाहट देने के साथ  मन को भी खुश रखने में मदद करता है। इससे हमें हेल्‍दी खाने की आदत पड़ती है। अक्सर लोग पालक या हरी पत्तियां खाना पसंद नहीं करते। अगर इसी पालक का बढ़िया सूप बनाएं, त्तो हर कोई इसे पीना चाहेगा। आप चाहें तो इसमें टमाटर, प्याज और गाजर भी डाल सकते हैं। यह सब आपको बहुत ऊर्जा देगा।